एमपी धमाका, विदिशा
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना 15 जून से जिला मुख्यालय पर नवीन कम्पोजिट भवन (कलेक्ट्रेट परिसर जिला विदिशा के कक्ष क्रमांक 225-जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में की गई है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से क्रियाशील हो गया है। जो 15 अक्टूबर तक 24 घंटे संचालित रहेगा ।
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07592-181 एवं 07592-237880 है। साथ ही व्हाटसएप हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7400507766 है, जिस पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारियां एवं फोटो आदि भेजे जा सकेंगे।
विदिशा जिले की जीवनदायिनी बेतवा नदी के खतरे का जल स्तर 1373.60 फीट है। जिले की अन्य नदियां केवटन, कैथन, प्यासी, पारासरी, रेहटी, नरेन, बाह आदि हैं। अधिक वर्षा होने पर इन नदियों से भी बाढ़ की संभावना बन जाती है। इसके अतिरिक्त जिले में अन्य छोटे पुल-पुलियों एवं रपटों पर आवागमन अवरुद्ध हो जाता है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष का संचालन
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारीगण जो सुबह 6बजे से ड्यूटी पर रहेंगे उनका कर्तव्य होगा कि - सभी तहसीलों से जानकारी एकत्रित कर सुबह 08 बजे तक वर्षा की दैनिक जानकारी (निर्धारित प्रारूप में) तैयार करेंगे तथा जिला कलेक्टर कक्ष के ष्वर्षा सूचना पटल पर दैनिक वर्षा की जानकारी अंकित करेंगे। यह कार्य आवश्यक रूप से प्रतिदिन किया जाना है, इसमें कोई त्रुटि क्षम्य नहीं होगी।
अधीक्षक भू-अभिलेख एक रजिस्टर तैयार कर जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में रखेंगे जिसमें ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपनी उपस्थिति के हस्ताक्षर करेंगे। अतिवर्षाध्बाढ़ से संबंधित जानकारी हेतु एक रजिस्टर पृथक से रखेंगे जिसमें सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित की जावेंगी। ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारी प्राप्त संदेशों को रजिस्टर में अंकित कर, उन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अगले चरण के कर्मचारी को चार्ज देने के बाद ही ड्यूटी छोड़ेगें।
सभी कर्मचारी जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, को अपनी उपस्थिति अधीक्षक भू-अभिलेख, (प्रभारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिला विदिशा) को देंगे। ड्यूटी अवधि में किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। शासकीय अवकाश के दिवसों में भी कंट्रोल रूम सुचारु रूप से क्रियाशील है।