एमपी धमाका, उज्जैन
जिला आयुष अधिकारी श्रीमती मनीषा पाठक ने जानकारी दी कि म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल, संचालनालय आयुष म.प्र. शासन भोपाल, जिला प्रशासन जिला उज्जैन के संयुक्त तत्वधान में 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून शनिवार को भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग" के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
आयुष विभाग भारत सरकार द्वारा कॉमन प्रोटोकाल निर्धारित किया गया है। सम्पूर्ण प्रदेश में निम्नानुसार पल प्रतिपल समय सारणी अनुसार कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रारम्भ होकर प्रातः 7.45 बजे समाप्त होगा।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने के लिए जिले के समस्त शासकीय विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, योगा से संबंधित संस्थाओं, महाविद्यालयों, शिक्षा विभाग, नगरपालिक निगम, पुलिस विभाग, एन.एस.एस., एन.सी.सी. केडेट्स, एवं आम नागरिकों को योग करने हेतु आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने के लिए भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा एक लिंक जारी की गई है yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam इस लिंक पर जाकर संस्थाओं को रजिस्ट्रेशन करवाकर योग दिवस के इस कार्यक्रम में शामिल होकर भारत सरकार के इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाना है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का स्थल कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन में होगा तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला आयुष विभाग के अधीन संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी प्रोटोकॉल अनुसार योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा।