एमपी धमाका, विदिशा
क्षत्रिय करणी सेना द्वारा जिले की सभी 11 तहसीलों में तहसील अध्यक्ष नियुक्त किये जाना है, इसी के क्रम में गंजबासौदा, सिरोंज, ग्यारसपुर, अहमदपुर एवं लटेरी तहसील अध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं विदिशा जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगत सिंह बैस इमलिया को नियुक्त किया गया, जिनका विदिषा टीम द्वारा सम्मान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उदय सिंह राठौड़ ने बताया कि करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव प्रतापसिंह सेंगर, प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा एवं शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार विदिशा की सभी 11 तहसीलों में तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए जाना है। जिसकी शुरूआत आज गंजबासौदा तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सिरोंज तहसील अध्यक्ष विक्रांत सिंह राजपूत, ग्यारसपुर तहसील अध्यक्ष आकाश राजपूत, अहमदपुर तहसील अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पवार तहसील अध्यक्ष, भगत सिंह बैस विदिषा जिला कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति से की गई है। इस क्रम में बासौदा कार्यकारी अध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान, अटारीखेजड़ा कार्यकारी अध्यक्ष राजा राजपूत बनाये गए हैं।
क्षत्राणि जिलाध्यक्ष बबीता चौहान ने बताया कि क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सेंगर, प्रदेष अध्यक्ष इंदल सिंह राणा एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में सर्वसमाज के हितों को लेकर संघर्षरत है। देश एवं समाज हित में हमारी टीम हमेशा सक्रिय रहती है। अभी जिला एवं नगर में पदाधिकारी बनाये जाना है, जिनको सक्रियता के आधार पर नियुक्त किया जायेगा। हमने तहसील अध्यक्षों की नियुक्तियों से इसकी शुरूआत कर दी है। उक्त सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिशुपाल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सिकरवार, महिला करणी सेना अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान, रानी राजपूत, रेखा सेंगर, वर्षा राजपूत, पूजा राजपूत, रानी उदयभान राजपूत, रविन्द्र सिंह सेंगर, सत्यम भदौरिया सहित मित्रों, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।