एमपी धमाका, भोपाल
मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल पहुंची।
उनका बंगले में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रेस से चर्चा में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम लेना भी खराब है। मुझे फंसाया गया , जांच के समय मुझे प्रताड़ित किया गया। मुझे पुरुषों द्वारा प्रताड़ित किया गया। मुझे कई बड़े नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया। पर मैंने झूठ नहीं बोला।
आतंकवाद का रंग होता है, और धर्म भी होता है।आतंकवाद होता है, उसी को खुश करने के लिए हिंदू आतंकवाद शब्द बनाया गया। कांग्रेस ने समुदाय विशेष को साधने के लिए हिंदू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा।
उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का षड्यंत्र था।
कांग्रेस को खुश करने के लिए यह सब किया गया
कांग्रेस इसी से खुश होती है।
कांग्रेस आतंकवादियों के लिए रोती है और हिंदुओं को प्रताड़ित करती है। पहलगाम में जिस तरह से कपड़े उतार कर जांच करके मारा। उन्होंने हिंदुओं को चुन चुनकर मारा।
जिसने ये झूठा आरोप लगाया उन पर जांच और सजा दोनों होनी चाहिए।
राजनीति में वापसी को लेकर कहा : हम राष्ट्रनीति करते हैं राजनीति नहीं। हिंदुओं को कांग्रेस ने हमेशा कुचला
कांग्रेस ने विधर्मी मानसिकता को स्थापित किया है।