Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास परिसर में निकली तिरंगा यात्रा




गूंजे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे

 एमपी धमाका, भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास में हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा निकली।
तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी , सुरक्षा  कर्मी,दीदी  कैफे की दीदीयों सहित मुख्यमंत्री निवास का समस्त स्टाफ तिरंगा लेकर  शामिल हुआ।

देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत इस यात्रा ने निवास परिसर को वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंजायमान कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |