Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रख्यात संत स्वामी श्री अभिराम दास जी महाराज और स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती जी महाराज का आत्मीय मिलन...


एमपी धमाका, दिल्ली 

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश उत्तराखंड के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज और स्वामी संत श्री रामानंद आश्रम केदारनाथ के संस्थापक हिमालय वासी महामंडलेश्वर स्वामी श्री अभिराम दास जी त्यागी महाराज का आत्मीय मिलन दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ। इस दौरान पूज्य संतों ने एक दूसरे की कुशलक्षेम पूछते हुए आध्यात्मिक चर्चा की। 

बताते चलें कि परमार्थ निकेतन आश्रम भारत का सबसे बड़ा आश्रम है, जिसमें लाखों भक्त, साधक, और पर्यटक हर वर्ष आते हैं। परमार्थ निकेतन में रोज़ाना योग, ध्यान, प्रवचन, और सत्संग का आयोजन होता है, और यहां से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय सेवा कार्य भी संचालित होते हैं। स्वामीजी ने इस आश्रम को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आध्यात्मिकता और सेवा के केंद्र के रूप में विकसित किया है।

उधर पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अभिराम दास जी त्यागी महाराज का नाम जन कल्याण और संत सेवा के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। महाराज जी ने स्वामी संत श्री रामानंद आश्रम के नाम से देश भर में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक आश्रम स्थापित किए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |