Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर अंशुल गुप्ता की जनहितैषी पहल: जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर होंगे प्रदर्शित..


विदिशा, एमपी धमाका 
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आज लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार पर संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराने को कहा है, ताकि मरीज और उनके परिजन आवश्यकता पड़ने पर सीधे संपर्क कर सकें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. अनूप वर्मा का मोबाइल नंबर प्रमुखता से अंकित किया जाए। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार पर डीन डॉ. मनीष निगम का मोबाइल नंबर भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित अधिकारी से संपर्क करने की सुविधा मिलना आवश्यक है। मोबाइल नंबर प्रदर्शित होने से शिकायतों और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का शीघ्र पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को बेहतर और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


कलेक्टर ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, 123 आवेदन प्राप्त हुए


 वहीं कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा हरेक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आवेदकों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 123 आवेदकों के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। जिसमें से मौके पर 81 आवेदनों का निराकरण किया गया है। शेष लंबित आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही कर निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश पर लंबित शिकायतों निराकरण के लिए भी समय सीमा में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर विभागो में लंबित आवेदनो पर क्या-क्या कार्यवाही संबंधित विभागों के जिलाधिकारियों द्वारा की गई है कि अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए इन सभी आवेदनों की प्राप्ति उपरांत समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर  अनिल कुमार डामोर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री निकिता तिवारी, के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |