Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नव्या योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वीसी के माध्यम से दिए प्रवेश संबंधी दिशा निर्देश..!


विदिशा, एमपी धमाका 

भारत सरकार द्वारा संचालित नव्या योजना के सफल  क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग 
श्रीमती विनीता कांसवा
द्वारा आज नव्या योजना अंतर्गत आईटीआई में रोजगार उन्मुख पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विदिशा शहरी की समस्त पर्यवेक्षक एवं 100 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन वीसी के माध्यम से विस्तृत जानकारी श्रीमती आकांक्षा मरावी सहायक संचालक महिला बाल विकास विदिशा एवं आईटीआई प्रिंसिपल  सुश्री कविता रघुवंशी एवं श्रीमती इंदु के मार्गदर्शन में आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, ट्रेड आदि की  जानकारी देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। आईटीआई में बालिकाओं एवं महिलाओं की प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। नव्या योजना महिला बाल विकास एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |