एमपी धमाका, विदिशा
विदिशा जिले के सामान्य वन मंडल को पौधारोपण के लिए मानसून का इंतजार है। मानसून शुरू होते ही पौधारोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सामान्य वन मंडल के डीएफओ हेमंत यादव ने एमपी धमाका को बताया कि इस वर्ष विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 550 हेक्टेयर क्षेत्र में 6 लाख पौधारोपण करने की तैयारी की गई है। वन विभाग ने विभिन्न रेंजों में पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोद लिए हैं और सुरक्षा के लिए फेंसिंग कर दी है। अब हमें मानसून का इंतजार है। उन्होंने बताया कि विभाग स्थानीय प्रजातियों के पौधे अर्जुन, जामुन, गूलर, पीपल, बरगद और सागौन के पौधे लगाएगा। पौधारोपण के लिए वन विभाग को विभिन्न योजनाओं में अलग-अलग बजट प्राप्त होता है।