Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हर जरूरतमंद को मदद मिलनी चाहिए: हनौता बांध के निरीक्षण में बोले कलेक्टर अंशुल गुप्ता



एमपी धमाका, विदिशा

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बुधवार को कुरवाई अनुविभाग क्षेत्र में निर्माणाधीन हनौता बांध सिंचाई परियोजना के कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने बांध के निर्माण कार्यो के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के स्वामित्व को देय सुविधाएं का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम हनौता में बीना नदी पर निर्माणाधीन हनौता सिंचाई परियोजना से प्रभावितों को विस्थापन हेतु किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री गुप्ता को परियोजना प्रबंधक ने बताया कि योजना से कुल 4183 हेक्टेयर भूमि डूब प्रभावित हो रही है, जिसमें कुल 44 ग्राम जिला सागर एवं विदिशा के प्रभावित हो रहे हैं। विदिशा जिले के 9 ग्रामों में पुनर्वास एवं विस्थापन का कार्य किया जा रहा ह जिसमें प्रभावित परिवारों की संख्या 1157 हैंवहीं सागर में कुल 7 ग्रामों में पुनर्वास विस्थापन का कार्य किया जा रहा है। यहां प्रभावित परिवारों की संख्या 967 हैं। विदिशा जिले के प्रभावितों को ग्राम जाजोन में विस्थापन हेतु किए जा रहे कार्य एवं आवास बनाने के लिए आवंटित भूमि तथा प्रदाय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य तमाम बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति के संबंध में जानकारी सांझा की गई है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने विस्थापन क्षेत्रों में गौ शाला के निर्माण पर बल देते अब तक बनाई गई आंगनबाड़ीस्कूल स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

 परियोजना प्रबंधक ने हनोता सिंचाई परियोजना के बांध की कुल लंबाईमिट्टी बांध की कुल लंबाईपक्के बांध की कुल लंबाईबांध की उंचाईटीबीएलएम डब्ल्यूएलएफआरएलकेचमेंट एरियाकुल जल भराव क्षमताजीवित जल भराव क्षमतागेटों की संख्या तथा कुल डूब क्षेत्र भूमि की जानकारियों से अवगत कराया।

हर जरूरतमंद को मिले मददकोई ना हो परेशान - कलेक्टर

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने पठारी क्षेत्र का दौरा कर हनोता बांध वृहद परियोजनाइंटेक और निर्माणाधीन कॉलोनियों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें बेहतर से बेहतर कार्य करने की समझाईश दी। पात्र हितग्राहियों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद देने की बात कही।

 कलेक्टर श्री गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया ने अधिकारियों के साथ पठारी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने हनोता बांध बृहद परियोजना की विस्थापित कॉलोनी का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम जाजपोन की कॉलोनी में स्कूलआंगनबाड़ी केंद्रमंदिरखेल परिसरसड़कनालीपेयजल व्यवस्थाअस्पतालविद्युत व्यवस्थाबस स्टैंडपार्क सहित मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने 300 परिवार वाली कॉलोनी में अनेक व्यवस्थाओं में सुधार करने की समझाईश दी। जिसमें जल निगम द्वारा पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की बात कही। वहीं मंदिर के परिसर को बढ़ाने एवं बेहतर सड़के और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए।

 ग्रामीणों से हुए रूबरू कलेक्टर

 क्षेत्र भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता प्रधानमंत्री जनमन बस्तियों में पहुंचे। जहां सहरिया समुदाय के परिवारजनों से संवाद किया एवं छोटे बच्चों से आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल की पढ़ाई के विषय में चर्चा की। कलेक्टर बच्चों के जवाब से संतुष्ट नजर आए वही धन सिंह सहरिया और युवाओं से भी उन्होंने चर्चा कर आत्मनिर्भर होने के लिए लोन मुहैया कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिए।

  कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और तत्काल मौके पर निराकरण किया। इंदिरा आवास कॉलोनी में प्रधानमंत्री जनमन नवीन आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। निर्माणाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। बेहतर से बेहतर कार्य करने की समझाईश दी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

पंचकल्याणक महोत्सव में पहुंचे कलेक्टर

 कलेक्टर श्री गुप्ता पठारी के समीपस्थ ग्राम सैदपुर में 28 मई से 2 जून तक आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मुनि श्री दुर्लभ सागर महाराज को फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया व सैदपुर में बनाई जाने वाली विख्यात पाषाण मूर्तियां का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीम नितिन जैनजनपद सीईओ  आयुष अग्रवालतहसीलदार अभिषेक पांडेहनोता बांध ईई सौरभ त्रिवेदीएसडीओ केएल सूर्यवंशीडीपीसी आरपी लखेरडीपीओ विनीता कांसवापरियोजना अधिकारी फिरदौस अख्तर सहित अन्य अधिकारीकर्मचारी और हनोता बांध बृहद परियोजना की टीम मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |