Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वीर सैनिकों के सम्मान में हाटपीपल्‍या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल



एमपी धमाका, उज्जैन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को हाटपीपल्‍या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्‍भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजरंग चौराहा से किया। तिरंगा यात्रा के साथ ही बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ।
तिरंगा यात्रा बजरंग चौराहा से प्रारंभ हुई और हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। यात्रा के दौरान देश भक्ति के गीतों की भावविभोर प्रस्तुतियां दी गई। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा का स्वागत मंचों से विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में बच्चों से लेकर वृद्धों तक हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। यात्रा में हर धर्म,  हर जाति और हर वर्ग के लोग शामिल हुये और उन्होंने अपने राष्ट्रप्रेम की झलक बिखरते हुए सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में विशेष रथ पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी,  बागली विधायक मुरली भवरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |