एमपी धमाका, विदिशा
भोपाल से सिरोंज आ रही सद्गुरु ट्रांसपोर्ट की बस बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कांकर खेड़ी घाटी के पास पलट गई। एक्सीडेंट में किसी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है, 33 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिरोंज के सरकारी अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बस 2013 मॉडल की है। बस के समस्त दस्तावेजों की जांच की गई जो नियमानुसार पाए गए।
*थाना* - सिरोंज, जिला विदिशा
*संक्षिप्त हेडिंग* – वाहन दुर्घटना
*अपराध क्रमांक* –341/2025 धारा 281,125(ए), बी.एन.एस. 184 मो.व्ही.एक्ट
*घटना दिनांक ,समय* – दिनांक 18.06.2025 के 11.45 बजे से 12.00 बजे ।
*घटना स्थान* - भोपाल सिरोंज रोड , कांकरखेडी घाटी सिरोंज (10 km)
*कायमी दिनांक, समय* – (शून्य पर अस्पताल में प्रथम सूचना दर्ज की गई) असल अपराध 18.06.2025 के 15.06 बजे पंजीकरण किया गया
*फरियादी /फरियादिया*- गौरीशंकर गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 34 साल निवासी कोलार भोपाल
*घायल का विवरण* -
1. दीप्ती पत्नि अनियव उम्र 35 साल निवासी भोपाल
2. योगेन्द्र अग्रवाल पुत्र मातादीन अग्रवाल उम्र 40 साल निवासी भोपाल( *रेफर* )
3. दीपक पुत्र मूंगालाल उम्र 28 साल निवासी ग्राम बगरोदा
4. मूंगालाल पुत्र तोरन सिंह उम्र 55 साल निवासी ग्राम बगरोदा
5. आशीष पुत्र चन्द्रभान उम्र 30 साल निवासी ग्राम रूसल्लीदामा ( *रेफर* )
6. शंकर पिता जगदीश बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम तंबरोरिया
7. सीमा पत्नी शंकर बंजारा उम्र 23 साल निवासी तंबरोरिया
8. भूरीबाई पति अमर सिंह नायक उम्र 40 साल निवासी निपानिया बरबाई
9. राधाबाई पत्नि घनश्याम नायक उम्र 30 साल निवासी निपानिया बरवाई
10. गोरीशंकर पिता बाबूलाल गुप्ता उम्र 34 साल निवासी भोपाल
11. रिहान (नहीं बोलने की स्थिति) ( *रेफर* )
12. देवीलाल पुत्र मोहनलाल उम्र 60 साल निवासी बैरसिया ( *रेफर* )
13. लताबाई पत्नि दयाराम उम्र 30 साल निवासी झागर सेमलखेडी
14. अशोक राजानी पत्नि बिजय उम्र 40 साल निवासी करोद भोपाल
15. ललिता पति कमल सिहं नाथ उम्र 60 निवासी बरबटपुरा थाना शमशाबाद
16. वसीम पुत्र जलील बेग उम्र 40 साल निवासी करोद भोपाल
17. हुसैन खां पुत्र नासिर खां उम्र 60 साल निवासी करमेडी
18. अंशू चौधरी पुत्र रामकेवल उम्र 25 साल निवासी खुशीनगर उ.प्र.
19. मेहरवान सिंह पुत्र गुलाव सिंह उम्र 65 साल निवासी उनारसीताल
20. राहुल पुत्र जमनाप्रसाद पंथी उम्र 25 साल निवासी सिरोंज
21. हरनाम पुत्र खूब सिंह उम्र 72 साल निवासी हसनपुर सिरोंज
22. जमील पुत्र जलील बेंग उम्र 54 साल निवासी समतापुरा , भानुपर भोपाल
23. तुलसाबाई पत्नी पूरन सिंह उम्र 65 साल निवासी करोंद भोपाल
24. युसुफ पुत्र हमीर खां उम्र 55 साल निवासी ग्राम कस्वाताल थाना पथरिया
25. रूकसाना पति युसुफ खां उम्र 50 साल निवासी कस्वाताल थाना पथरिया
26. रेखा पत्नि गणेश उम्र 27 साल निवासी शेरपुरा कालोनी , नटेरन
27. गणेश पुत्र पूरन सिंह उम्र 36 साल निवासी शेरपुरा कालोनी , नटेरन
28. लईक पुत्र मुंशी खा उम्र 48 साल निवासी शमशाबाद
29. हुजा पुत्र आरिफ उम्र 2 साल निवासी करोंद भोपाल
30. साफिया पत्नि आरिफ उम्र 30 साल निवासी करोंद भोपाल
31. चरण शाक्य पुत्र बालमुकुन्द शाक्य उम्र 32 साल निवासी नारायणपुर भोपाल
32. निराली पुत्र फेमीद उम्र 40 साल निवासी भानपुर भोपाल
(बस में कंडक्टर व ड्राइवर भी थे जो घटनास्थल से भाग गए हैं)
*घटना विवरण* – आज दिनांक 18.6.2025 को 12.00 बजे के लगभग सतगुरु ट्रांसपोर्ट भोपाल की बस क्रमांक MP 09 FA 5464 जो भोपाल से आरोन के बीच चलती है सिरोंज से 10 किमी पहले ग्राम कांकरखेडी के पास घाटी पर तेजी लापरवाही तथा खतरनाक तरीके से चलाने के कारण बस पलट गई । बस में बैठी सवारियो को जगह जगह पर शरीर में चोटे आई । जिसमें कुल 32 लोग घायल हुए जिसमें गंभीर सवारियों को रेफर किया गया है ।