Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दुनिया के हर कोने में सुनी जाएगी साम्या की गायिकी: अभिनेता गोविंद नामदेव

एमपी धमाका, विदिशा 

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव ने कहा है कि विदिशा की उभरती गायिका साम्या तिवारी का गायन दुनिया के हर कोने में सुना जाएगा, यह मेरी भविष्यवाणी है। उन्होंने यह बात साम्या के गाना सुनकर बेहद खुश होकर प्रसंशा पत्र में लिखी है।
गौरतलब है कि विदिशा की उभरती गायिका साम्या तिवारी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। इनकी आवाज कई मंचों पर जादू बिखेर चुकी है। सुरीली आवाज के कारण साम्या को अब तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं। साम्या को बचपन से ही गाने का शौक है। इनके पिता नीरज तिवारी भी गायक हैं। जो जिला न्यायालय में कार्यरत हैं।
जिसके चलते साम्या बचपन में अपने पापा के गानों को गुनगुनाया करती थी। पिता गायक नीरज तिवारी ने बेटी की आवाज को परखते हुए उसका हौसला बढ़ाया और गाना सिखाना शुरू किया। 6 साल की उम्र में ही साम्या ने गणेश उत्सव समिति के कार्यक्रम में पहला मंच पर गाना गाया और सुर्खियां बटोरी। इस तरह नन्ही गायिका साम्या अपने घर की लाड़ली नानू का गायकी का सफर शुरू हुआ। साम्या अब तक इंदौर, भोपाल, सागर और विदिशा में कई मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी है।

वाइस आफ विदिशा के अलावा उभरती गायिका साम्या तिवारी वाइस आफ सेंट्रल इंडिया फाइनालिस्ट इंदौर रह चुकी हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्रभाकर डिग्री के उपरांत संगीत में आगे की पढ़ाई चल रही है। साम्या का सपना बालीवुड के जरिए अपनी गायकी को देश और दुनिया में पहुंचाकर अपने माता-पिता और विदिशा का नाम रोशन करना है। 
साम्या प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के छोटे भाई श्री पंकज मोदी, बालीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव और टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे को अपनी गायकी का जादू दिखा चुकी हैं। सभी इनकी आवाज से मंत्र मुग्ध हो चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |