Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार...हर व्यक्ति 54,375 का हुआ कर्जदार...



एमपी धमाका, भोपाल,

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने वित्तीय अनुशासन की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाकर प्रदेश को कर्ज के गहरे दलदल में धकेल दिया है। आज स्थिति इतनी भयावह है कि सरकार को ब्याज़ चुकाने के लिए भी नए-नए कर्ज लेने पड़ रहे हैं।

भाजपा की नाकामी : 4 लाख करोड़ से अधिक कर्ज

मार्च 2024 तक प्रदेश पर कुल कर्ज ₹3.75 लाख करोड़ था।
मार्च 2025 में यह बढ़कर ₹4.21 लाख करोड़ हो गया।
जुलाई 2025 तक लगातार नए ऋण लेने के कारण यह आंकड़ा बढ़कर ₹4.35 लाख करोड़ पहुंच गया।

श्री पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 4 लाख करोड़ का कर्ज छोड़कर दिल्ली चले गए, और अब वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उसी राह पर चलते हुए हर महीने नया कर्ज ले रहे हैं।

ब्याज चुकाने के लिए कर्ज लेना मजबूरी

प्रदेश की वित्तीय स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि सरकार को केवल ब्याज भुगतान के लिए ही कर्ज लेना पड़ रहा है।
अनुमान के अनुसार वर्तमान कर्ज पर सालाना ब्याज भुगतान करीब ₹29,700 करोड़ है।
भाजपा की गलत नीतियों ने प्रदेश की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है।

162 दिनों का कर्ज रिकॉर्ड

श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ 162 दिनों (अप्रैल से सितम्बर 2025 तक) में ही लगभग ₹25,000 करोड़ से अधिक का कर्ज ले लिया है।
औसतन प्रतिदिन लगभग ₹154 करोड़ का कर्ज लिया गया।
हर सप्ताह यह आंकड़ा ₹1,078 करोड़ पहुँच जाता है।
यह तथ्य बताता है कि भाजपा सरकार वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण "कर्ज लेकर कर्ज चुकाने" की स्थिति में पहुँच गई है।

प्रति व्यक्ति कर्ज : जनता पर बोझ

मध्य प्रदेश की जनसंख्या लगभग 8 करोड़ है।
वर्तमान कुल कर्ज ₹4.35 लाख करोड़ है।
यानी हर नागरिक पर औसतन ₹54,375 का कर्ज हो चुका है।

श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार का बोझ हर परिवार, हर नागरिक को उठाना पड़ रहा है।

कांग्रेस का सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार से सीधे सवाल पूछे :

1. आखिर यह कर्ज चुकाएगा कौन?

2. क्या प्रदेश की जनता हमेशा कर्ज और ब्याज का बोझ उठाती रहेगी?

3. भाजपा नेताओं की ऐशो-आराम की राजनीति का भुगतान क्यों जनता को करना पड़ रहा है।

श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ चुनावी भाषण और प्रचार की राजनीति की, लेकिन प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। अब समय आ गया है कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा से हिसाब मांगे और प्रदेश को इस कर्ज के दलदल से बाहर निकाले।

मीडिया विभाग,
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
भोपाल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |