एमपी धमाका, सागर
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जीआर के आदेशानुसार, अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों पर जुर्माना लगाया गया।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी जुर्माना आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बंडा के सतीश तिवारी सचिव, ग्राम पंचायत -कार्यालय ग्राम पंचायत बिहारीपुरा जनपद सागर, जितेंद्र राजपूत, सचिव, ग्राम पंचायत सरखडी जैसीनगर, संतोष तिवारी, सचिव, ग्राम पंचायत चकेरी जैसीनगर, रामकुमार चौबे पंचायत साजी बंडा, जमना दुबे, ग्राम पंचायत कलराहो बंडा, रामकुमार चौबे, ग्राम पंचायत पिडरूआ बंडा, रणवीर सिंह ठाकुर ग्राम पंचायत चकेरी बिनैका बंडा, गौर कृष्ण दास ठाकुर ग्राम पंचायत कंदारी बंडा, राजेंद्र ठाकुर ग्राम पंचायत वीजरी बण्डा, भगवानदास बैरागी, ग्राम पंचायत नैनधरा बंडा, भगवान सिंह लोधी ग्राम पंचायत चारौधा अण्डा, हरिकांत दुबे, ग्राम पंचायत बरखेरा सिकंदर रहली, कुंजन लोधी, ग्राम पंचायत बाकोरी केसली, नरेंद्र पाल, ग्राम पंचायत नयानगर केसली, सतीश तिवारी ग्राम पंचायत खेरीकला केसली, संतोष राजपूत धावरीउमरिया केसली, कमल अहिरवार ग्राम पंचायत केसली जनपद केसली, बलवंत सिंह, पंचायत देहुक्षुआ केसली, तुलसीराम विश्वकर्मा मोहासा केसली, रामप्रकाश यादव, पलोहा केसली, लखन राय केरपानी केसली, निरंजन खरे, खटोला केसली, रमेश दुबे महुआखेडा केसली, लखन लोधी मडखेरा जनपद देवरी, गणेश सिंह ग्राम पंचायत वीना देवरी, कमल सिंह राजपूत पिपरिया पाठक देवरी, रामकुमार शुक्ला सुना पंजारा देवरी, शरद कुमार दुबे रामखिरिया देवरी, संतोष विश्वकर्मा रेडोन मालगुजारी मालथौन, अखिलेश जैन सागोनी मालथौन, महेश सेन जुझारपुरा मालथौन, चंद्रभान विश्वकर्मा उजनेट मालथौन राजेंद्र सिंह सादपुर शाहगढ, भानुप्रताप सिंह, पुराशाहगढ़ जनपद शाहगढ़ पर कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही उक्त जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया।