Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: 12 शिकायतों में दोषियों पर जुर्माना लगाने और सहकारिता डीआर को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश


राजगढ़, एमपी धमाका 

सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण न करने पर राजगढ़ कलेक्टर ने असंतोष जाहिर करते हुए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित कि गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्‍टर  प्रताप सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी जिला अधिकारी शिकायतों में संतुष्टि पूर्वक जवाब डालें, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें ऑपरेटर्स के भरोसे न छोड़ें।
बैठक में उन्होंने ई-ऑफिस पर सभी जिला अधिकारियों को मूवमेंट बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने समय-सीमा लंबित पत्रों की वन टू वन चर्चा की। साथ ही जनपद पंचायतों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की 12 शिकायतें टाइम आउट होने पर 250 रूपये प्रति प्रकरण पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश भी दिए। डीआर सहकारिता द्वारा समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने व संतुष्टि पूर्वक जवाब न देने पर कमिश्नर को निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |