Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दूध का दूध पानी का पानी अभियान में लिए 44 सेम्‍पल



3 सैंपल्स असामान्य, एक सैंपल में यूरिया व 18 सैंपल्स में पानी की मिलावट पाई गई

राजगढ़, एमपी धमाका 
राजगढ़ जिले के तिलक मार्ग पर भोपाल दुग्ध संघ (सांची) द्वारा बुधवार को दूध का दूध पानी का पानी अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में उपभोक्ताओं द्वारा घर में उपयोग किया जा रहे दूध, दही, घी एवं पनीर की जांच निःशुल्क की जाती है तथा इन उत्पादों की गुणवत्ता के परिणाम तत्काल उपभोक्ताओं को बताए जाते हैं। जांच के दौरान कुल 44 उपभोक्ताओं एवं खुले दूध के विक्रेताओं से सैंपल्स जांच हेतु लिए गए। जिसमें से 18 सैंपल्स में पानी की मिलावट पाई गई तथा 3 सैंपल्स असामान्य पाए गए। इसके अलावा एक सैंपल में यूरिया की मिलावट भी पाई गई। 
अभियान के दौरान भोपाल दुग्ध संघ की ओर से प्रभारी (ग्रामीण विपणन) सुश्री निधि सिंह राजपूत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस.एस. खत्री, पी.एस. ठाकुर (दल प्रभारी) एवं  अन्य अमला उपस्थित रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खत्री द्वारा खुले दूध के विक्रेताओं  को अनिवार्यत: खाद्य पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा समस्त उपभोक्ताओं  को जागरुक करते हुए उन्हें यह बताया गया कि केवल और केवल पाश्चुराइज्ड दूध का ही  सेवन करें। बिना पाश्चुरीकृत दूध सेहत के लिए हानिकारक है। साथ ही सांची के लोकप्रिय  उत्पाद जैसे:- नमकीन मठा, मीठा दही और पनीर का वितरण भी उपभोक्ताओं को किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |