Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उज्जैन-शाजापुर में खुशहाली की नई सुबहः 8 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, 4 हजार से अधिक नई नौकरियां...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 हजार करोड़ से अधिक राशि का विश्वस्तरीय मेगा सोलर विनिर्माण प्लांट का भूमिपूजन किया

मालवा बनेगा सोलर उपकरण मैन्युफैक्चरिंग का नया पॉवर हाउस

हजारों युवाओं को घर के पास ही मिलेंगी नौकरी

उज्जैन, एमपी धमाका 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बहार लागतार बह रही है। प्रदेश को भी उद्योग और रोजगार के नवीन अवसर लगातार प्राप्त हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि  मेगा सोलर विनिर्माण  प्लांट के निर्माण होने पर मध्य प्रदेश हरित ऊर्जा और सोलर उपकरण मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में देश का प्रमुख राज्य बन जाएगा। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन के तराना तहसील के बरंडवा ग्राम में आयोजित जैक्सन कंपनी के मेगा सोलर विनिर्माण प्लांट के भूमिपूजन पर दिया। 
मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रविवार दोपहर उज्जैन के तराना तहसील के बरंडवा ग्राम में मालवा क्षेत्र के उज्जैन और शाजापुर जिलों में 7104.89  करोड़ की लागत से जैक्सन इंटीग्रेटेड सोलर लिमिटेड विनिर्माण प्लांट,1046.88 करोड़ की लागत से जैक्सन इंजीनियर्स लिमिटेड मेगा सोलर विनिर्माण प्लांट निर्माण का भूमिपूजन किया गया। 
 जैक्सन ग्रुप के मैनेजमेंट ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को जानकारी दी कि जुलाई तक प्लांट में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी जाएगी ,जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ यादव के कर कमलों से जुलाई में करवाया जाएगा। 
कार्यक्रम में चार अन्य औद्योगिक इकाइयों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।  इन सभी परियोजनाओं से प्रदेश में कुल 8 हजार 185 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ और 4 हजार 330 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।
            मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव्स का असर अब साफ दिख रहा है। मुख्यमंत्री ने साल 2025 को 'उद्योग और रोजगार वर्ष' भी घोषित किया है, जिसका फोकस औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय रोजगार के  अवसरों को बढ़ाना है। यही कारण है कि विश्व स्तरीय कंपनियां मध्य प्रदेश को अपना निवेश गंतव्य बना रही हैं। इस प्रोजेक्ट से उज्जैन-मक्सी क्षेत्र सोलर उपकरण निर्माण का राष्ट्रीय हब बनेगा और मालवा अंचल की तस्वीर बदल जाएगी। यह सोलर मॉड्यूल और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मक्सी औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में लगेगा। कंपनी सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी से सोलर मॉड्यूल, सोलर सेल, इंगॉट और वेफर बनाएगी। प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में जैक्सन इंजीनियर्स लि. की 3 गीगावॉट सोलर मॉड्यूल और 3 गीगावॉट सोलर सेल बनाने की यूनिट लगेगी, जिसमें करीब 1 हजार 47 करोड़ रुपये का निवेश कर माड्यूल बनाएगा।
        दूसरे चरण में जैक्सन इंटीग्रेटेड सोलर लि. 7 हजार 105 करोड़ रुपये लगाकर इग्नोट, वेफर्स, सेल्स, मॉड्यूल बनाएगा। इन दोनों प्लांट से करीब 4100 से अधिक लोगों को सीधी नौकरी और इतने ही लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।
          कार्यक्रम में शाजापुर जिले के मक्सी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में दो नई इकाइयों, आदित्य वुड पैकेजिंग और पुष्टि फार्माकम प्राइवेट लिमिटेड का भूमिपूजन भी किया गया। वहीं रुक्मणि एंड सन्स तथा यौनको प्रोटीन्स प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट का लोकार्पण किया गया। ये कंपनियां लकड़ी के पैलेट, दवाई बनाने वाले केमिकल, कृषि उत्पाद और जैविक खाद से जुड़ी हैं।
      कार्यक्रम में उज्जैन आलोट क्षेत्र के सांसद श्री अनिल फिरोजिया,देवास शाजापुर क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी,राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक श्री अरुण भीमावद, डॉ.रवि पांडे, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |