विदिशा, एमपी धमाका
श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध श्री हनुमान मंदिर रंगई धाम विदिशा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रविवार को श्री दादा गुरुदेव अनंत विभूषित श्री परमेश्वर दास जी महाराज की पुण्य तिथि मनाई गई।
पूज्य गुरुदेव महाराज के पावन सानिध्य में श्री दादाजी की महाआरती हुई और दादा गुरुदेव की पूजा अर्चना की गई। दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म का लाभ लिया।