Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

देवी सौम्या सरस्वती को मिला अयोध्या राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का न्यौता


फतेहपुर, एमपी धमाका 

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी जिसे हम सीताराम विवाह पंचमी के नाम से जानते हैं, इस दिन 25 नवंबर 2025 को श्री राम मंदिर अयोध्या में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजन सुनिश्चित हुआ है। जिसमें प्रत्येक जनपद से विश्व हिंदू परिषद द्वारा कुछ विशेष लोगों को भेजा जा रहा है, जिसमें जनपद फतेहपुर से कथा वाचिका देवी सौम्या को चयनित किया गया है। इसी कड़ी में कानपुर प्रान्त के संस्कार प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद डा. विजय शंकर मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी दीप्ति मिश्रा ने देवी सौम्या को श्रीधाम अयोध्या से आया निमंत्रण पत्र दिया। देवी सौम्या सरस्वती ने बताया की ये उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है, उनके पिताजी मंदिर में कारसेवक रह चुके हैं और वे स्वयं भगवान श्री राम की कथा करके समाज को संस्कारी बनाने के कार्य मे जुटी हुई हैं। बताते चलें कि सौम्या जी की माता जी भी अध्यापिका हैं एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लाक इकाई प्रमुख हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |