एमपी धमाका
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय सीरियल रामायण के राम और मेरठ के सांसद श्री अरुण गोविल का आज जन्मदिन है। एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी की उनसे भेंट आहट सीरियल की शूटिंग के दौरान हुई थी, जहां उनसे दैनिक भास्कर के लिए लंबी बातचीत हुई थी। एमपी धमाका ने श्री अरुण गोविल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेज कर बधाई दी है।
श्री गोविल का जन्म मेरठ उत्तरप्रदेश में हुआ৷ इनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्तरप्रदेश से ही हुई৷ उन्ही दिनों यह नाटक में अभिनय करते थे৷ इनके पिता चाहते थे कि यह एक सरकारी नौकरीपेशा बने पर अरुण गोविल का सोचना विपरीत था৷ अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे जो यादगार बने, इसलिए 1975 में यह बम्बई चले गए और वहां खुद का व्यवसाय शुरू किया।उस समय वे केवल 17 वर्ष के थे৷ कुछ दिनों के बाद इन्हें अभिनय के नए नए रास्ते मिलना शुरु हुए৷ वर्तमान समय में अरुण गोविल जी मेरठ से सांसद हैं।