खरगोन, एमपी धमाका
आनंद नगर में सुनीता सांगले के निवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर हल्दी कंकू का कार्यक्रम हिंदू वाहिनी संघ के तत्वाधान में रखा गया।
बहनों ने कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण भगवान के भजन से की और सुहागन बहनों को रोली का टीका लगाकर तिलक लगाकर उन्हें सुहाग का सामान गिफ्ट किया। गुड़ तिल्ली के लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया और सुहाग का सामान कृष्णा कुमरावत ने सभी बहनों को अपनी ओर से गिफ्ट दिया।
कार्यक्रम हिंदू वाहिनी संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष नमिता, प्रदेश अध्यक्ष नेपाल सिंह के सानिध्य में और मुख्य अतिथि हिंदू वाहिनी संघ प्रदेश प्रभारी कृष्णा कुमरावत के तत्वाधान में हुआ। जिसमें माया जी, दुर्गा जी वर्मा, योग्यता जी, बसंती वर्मा जी, उमा वर्मा, छाया चावरे और सुनीता जी समेत महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।