Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान व सहकारी समिति की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी


विदिशा, एमपी धमाका 

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आज ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों के भ्रमण के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लश्करपुर की उचित मूल्य दुकान एवं सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही शासकीय सेवाओं की स्थिति और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता को परखना था।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सहकारी समिति के गोदाम का अवलोकन किया, जहां रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। गोदाम में सामग्री के सुव्यवस्थित भंडारण एवं साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने समिति प्रबंधक के प्रति नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण में कलेक्टर ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दुकान पर संबंधित दुकानदार, समिति प्रबंधक तथा विभागीय अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि ग्रामीणजन आवश्यकता पड़ने पर सीधे संपर्क कर सकें और शिकायत या सुझाव दे सकें।

कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि शासकीय योजनाओं का लाभ आमजन तक व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से पहुँचना चाहिए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण भ्रमण के दौरान एसडीएम सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है कि व्यवस्थाओं में सुधार और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |