Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बड़गांव में हुआ हिंदू वाहिनी संघ का संक्रांति कार्यक्रम

खरगोन, एमपी धमाका 
बड़गांव में हिंदू वाहिनी संघ जिला अध्यक्ष आशा मोरे द्वारा संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में हल्दी और कंकू का कार्यक्रम हिंदू वाहिनी संघ महिला प्रकोष्ठ की कविता किशवाव के घर रखा गया। 
कार्यक्रम में चंदू भाई कुशवाह शारदा बाई कुशवाह, नीलू कुशवाह और महिला मंडल की सभी बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष नमिता, प्रदेश अध्यक्ष नेपाल सिंह मीणा और राष्ट्रीय कार्य समिति के सभी सदस्यों के सानिध्य में मुख्य अतिथि हिंदू वाहिनी संघ की मध्य प्रदेश प्रभारी कृष्णा कुमरावत इंदौर ने बहनों को सुहाग सामग्री गिफ्ट की। जिला अध्यक्ष आशा  मोरे तथा बहनों ने बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा प्रदेश प्रभारी कृष्णा कुमरावत को भेंट की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |