सागर, एमपी धमाका
प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए हेलीपैड छतरपुर पहुंचे। इस अवसर पर हेलीपैड में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, वि.वि के कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह, कमिश्नर सागर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना, कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल श्री पटेल का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम स्थल दीक्षांत समारोह में शामिल होने महाराजा छत्रसाल बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए।