भोपाल, एमपी धमाका
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सकल हिन्दू समाज का विशाल हिंदू सम्मेलन कोलार रोड स्थित गोंडीपुरा दशहरा मैदान कजलीखेड़ा में आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता केशव दुबौलिया, मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथा वाचक मुकेश महाराज एवं अधिवक्ता सुश्री लक्ष्मी सिंह मीणा (समाजसेविका) एवं संचालक सत्येंद्र सिंह चौहान आई.बी.डी. हॉलमार्क सीटी अध्यक्ष ने तुलसी पूजन कर दीपक प्रज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के संगठक केशव दुबौलिया ने संघ और समाज के उद्देश्य पर प्रकाश डाला एवं अधिवक्ता सुश्री लक्ष्मी सिंह मीणा ने राष्ट्र भक्ति पंच परिवर्तन, सामाजिक समरसता, मातृभाषा हिंदी भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं और नारी सम्मान एवं नागरिक कर्तव्यों पर अपने विचार साझा किए।
सम्मेलन का समापन उपस्थित लोगों ने भारत माता की आरती गाकर संपन्न किया। जिसमें विशाल जन समूह उपस्थित रहा।