Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पं खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज में "एडवांस्ड पंचकर्म थैरेप्यूटिक" विषय पर त्रिदिवसीय पंचकर्म कार्यशाला 19 फरवरी से



भोपाल, एमपी धमाका 

पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आगामी 19, 20, 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचकर्म की आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान कर चयनित रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। तीन दिवसीय कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं के पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ सम्मिलित हो रहे हैं, संस्थान द्वारा आम जनों हेतु विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विशिष्ट रोगियों हेतु सुपर स्पेशलिटी पंचकर्म सेंटर में निम्नानुसार परामर्श हेतु विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे, इच्छुक नागरिक अपने मेडिकल रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होकर परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

 19 फरवरी सुबह 9.00 से 10.30 तक तिरुवनंतपुरम के डॉ. पी मुरली कृष्ण द्वारा ऑटिज्म, माइग्रेन, ग्रहणी रोग, सोरायसिस, 19 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से 11:30 तक नागपुर के डॉक्टर सचिन चंदलिया द्वारा तंत्रिका एवं स्पाइन से संबंधित रोग, 20 फरवरी सुबह 10:30 से 12:00 तक दिल्ली से डॉ. संतोष कुमार भटेड़ द्वारा मोटापा, खून में लिपिड की मात्रा बढ़ना,कोलेस्ट्रॉल ,जीवन शैली संबंधित रोग, 20 फरवरी को दोपहर 12  से 01 तक वर्धा की डॉक्टर पूनम सावरकर द्वारा कमर दर्द, मधुमेह,लकवा,21 फरवरी को सुबह 09.30 से 11.00 जयपुर के डॉ गोपेश मंगल द्वारा AVN/ अस्थि मज्जागत वात, 21 फरवरी को सुबह 11 से 12:30 बजे तक दिल्ली के डॉ. प्रवेण कुमार द्वारा तंत्रिका एवं रीड संबंधी रोग का परामर्श दिया जाएगा।

विशेषज्ञों द्वारा उपरोक्त गंभीर बीमारियों से ग्रसित चयनित रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा। सीमित संख्या में परामर्श दिया जाना है। पूर्व से पंजीयन करने का अनुरोध किया जाता है, पंजीयन हेतु संपर्क करें।
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |