Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भवन एवं सड़क का निर्माण कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें: कमिश्नर सुचारी


सागर, एमपी धमाका 
भवन, ब्रिज, सड़कों का कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उक्त निर्देश संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने मासिक समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास योजना के अंतर्गत जो कार्य संभाग में निर्माणाधीन हैं उनका कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, जिससे कि उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्या है उनका प्रतिवेदन प्रस्तुत करें जिससे कि समस्या का निराकरण किया जा सके और कार्य में प्रगति लाई जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा जो सेतु निर्माण का कार्य किया जा रहा है उनके कार्य भी जल्दी से पूर्ण करें जिससे कि वर्षा के समय उनका उपयोग हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्थल पर संकेत तक लगाएं एवं सुरक्षा की आवश्यक प्रबंध किया जावे जिससे कि कोई भी घटना घटित ना हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूरी सावधानी के साथ किए जावे। उन्होंने कहा कि ब्रिज एवं सड़क निर्माण स्थल पर डायवर्सन पक्का बनाएं जिससे कि आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |