Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएं...!


एमपी धमाका 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।
उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई अहम पहल कर रहे हैं डॉ. मोहन यादव। उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डॉ. मोहन यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
गृहमंत्री अमित शाह जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश छू रहा विकास और जन कल्याण के नए आयाम। बाबा महाकाल से उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करने की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना।
एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |