Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आधार के ज़रूरी बायोमेट्रिक अपडेट में टॉप 5 ज़िलों में शामिल हुआ विदिशा..

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण निदेशक ने की प्रशंसा
विदिशा, एमपी धमाका 
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निदेशक श्री सुमित मिश्रा द्वारा विदिशा जिले को आधार के ज़रूरी बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लिए टॉप पाँच ज़िलों में शामिल होने पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता एवं जिला प्रशासन की पूरी टीम की हौसला अफजाई करते हुए प्रशंसा पत्र प्रेषित किया गया है। 

निदेशक सुमित मिश्रा द्वारा जारी पत्र में उल्लेखित किया गया है कि यह रिकॉर्ड में दर्ज है कि विदिशा जिले में "विद्यार्थियों के लिए आधार अब विद्यालय के द्वार" कैंपेन के तीसरे पेज (01 अप्रेल 2026 से 25 अप्रैल 2026) में स्टूडेंट्स के आधार के लिए बायोमैट्रिक अपडेट एमबीयू के लिए विदिशा जिला टॉप पाँच ज़िलों में शामिल रहा है। विदिशा ज़िले की पूरी टीम, खासकर स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट और डीईजीएस को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की ह्रदय से प्रशंसा की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में विदिशा ज़िला कैंपेन के आगामी समय के फ़ेज़ में भी, 01 जुलाई 2026 से स्कूल फिर से प्रारंभ होने पर बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |