विदिशा, एमपी धमाका
लटेरी-सिरोंज इलाके के वीरपुर ग्राम में हिंदू मुस्लिम आबादी का संतुलन बिगड़ चुका है बताया गया कि अनुपात घटकर 80-20 से कम पर है दलित हिंदूओं का घर ज़मीन छोड़कर यहां से पलायन जारी है। यह चौंकाने वाला खुलासा मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विदिशा जिले के प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद किया।
उन्होंने कहा कि मुझे दलित भाइयों ने अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के लिए बुलाया था। वहां जाकर पता चला कि सुलेमान ने पंचायत के सामुदायिक भवन के दरवाजे निकाल कर दीवार खड़ी कर के पूरे भवन को ही क़ब्ज़ा लिया है। कार्यक्रम करने के लिए कोई स्थान था ही नहीं है। ग्रामीणजन सड़क पर आयोजन करने को मजबूर हैं।
अब्दुल ने सार्वजनिक शौचालय पर ताला जड़कर गुटका बीड़ी सिगरेट की दुकान खोल ली है।
मानव अधिकार आयोग सदस्य ने मौके पर ही क़ब्ज़ा हटवाया दीवार तुड़वाई। अब्दुल पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक उपयोग की दोनों सुविधाओं पर पुनः सरकारी नियंत्रण स्थापित करवाया गया।
हिंदू त्योहारों पर गांव की जिस तलैया में सार्वजनिक आयोजन होते थे उस पर मकान बन चुका है,जांच के आदेश दे कर हटवायेंगे ।
उन्होंने कहा कि हम हर एक शिकायतकर्ता का संरक्षण करेंगे, सभ्यता के संरक्षण के लिए आगे आइए शिकायत करिए।