Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नाली के पास बैठे भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा, अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल..!



एमपी धमाका 
सिरोंज क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा का अनोखा अंदाज देखने को मिला। विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और गंदगी व अव्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नाली के पास बैठ गए। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाकर स्थिति दिखाई गई।
विधायक ने साफ संकेत दिए कि जनता की समस्याओं को लेकर अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से सफाई और जल निकासी की समस्या बनी हुई है। विधायक का यह कदम प्रशासनिक अमले के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है कि जनहित के मुद्दों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिरोंज की नई सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में फैली गंदगी, कचरे के ढेर और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई।
विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि आम जनता और व्यापारियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है, लेकिन लापरवाही के कारण मंडी की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों ने भी मंडी में लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराने की शिकायत की। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंडी में विधायक की फटकार का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों ने भी साफ-सफाई को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |