एमपी धमाका
विदिशा जिले के आयुष विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला आयुष अधिकारी सहित कई चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार कोई 23 वर्षों से, कोई 13 वर्षों से, तो कोई 10 और 7 वर्षों से एक ही औषधालय में जमे हुए हैं।
आरोप है कि कई अधिकारी और चिकित्सक भोपाल, सलामतपुर और अन्य स्थानों से अपनी सुविधा अनुसार अप-डाउन कर रहे हैं तथा शासकीय सेवा केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। विभागीय कर्मचारियों की सार्थक एप पर लगाई जा रही उपस्थिति की नियमित समीक्षा नहीं होने से व्यवस्था और अधिक लचर होती जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से स्थानांतरण नहीं होने के कारण विभाग में निरंकुशता और स्वेच्छाचारिता बढ़ी है, जिसका सीधा असर आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।