Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

"विकास की चाल और सुरक्षा का हाल, विदिशा में होगी बड़ी पड़ताल!"


भोपाल कमिश्नर गुरुवार को विदिशा प्रवास पर, योजनाओं की समीक्षा और कानून-व्यवस्था पर होगी महत्वपूर्ण बैठक
 
विदिशा, एमपी धमाका 
भोपाल संभाग के कमिश्नर कर्मवीर शर्मा गुरुवार, 9 जुलाई को विदिशा जिले के भ्रमण पर रहेंगे। प्रवास के दौरान कमिश्नर विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं, संचालित अभियानों, नवाचारों तथा विभागीय समस्याओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। साथ ही जिले की कानून-व्यवस्था एवं राजस्व संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमिश्नर श्री शर्मा प्रातः 10 बजे अपने निवास से प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11:15 बजे कलेक्टर कार्यालय, विदिशा पहुंचेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई है। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, नवाचारों, उपलब्धियों तथा क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इस समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के केवल जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों तथा लंबित कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर भी विचार किया जाएगा। दोपहर 2 बजे भोजन अवकाश के उपरांत कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक  के साथ जिले की कानून-व्यवस्था एवं राजस्व विषयों की संयुक्त समीक्षा करेंगे। इस बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस संयुक्त समीक्षा बैठक में जिले के समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |