Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने की एमपी धमाका की खबरों की सराहना, सर्किट हाउस में संपादक दीपक तिवारी ने की मुलाकात..!


विदिशा/एमपी धमाका
भोपाल संभाग के कमिश्नर श्री कर्मवीर शर्मा ने एमपी धमाका की निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता की सराहना की। सर्किट हाउस में आयोजित मुलाकात के दौरान एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी ने उनसे सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान कमिश्नर श्री शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा कि "मेरा भी दूसरा नाम दीपक है।" उनके इस आत्मीय और सहज व्यवहार ने मुलाकात को यादगार बना दिया।
चर्चा के दौरान जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों और सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ। कमिश्नर श्री शर्मा ने कहा कि समाज और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाली पत्रकारिता हमेशा सराहनीय होती है।
एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी ने भी कमिश्नर श्री शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एमपी धमाका आगे भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |