Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सनातन हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, चार प्रत्याशी मैदान में

विदिशा। सनातन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसके चलते समिति से जुड़े मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मतदान प्रक्रिया के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा एवं उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। दोनों ने मतदान कर चुनावी प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
अध्यक्ष पद के लिए हो रहे इस चुनाव में समिति से जुड़े मतदाताओं के बीच मुकाबले को लेकर चर्चा बनी हुई है। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम को लेकर भी सभी की निगाहें टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |