Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिरंगा लहराया, राष्ट्रप्रेम जगाया… विदिशा पुलिस ने हर दिल में देशभक्ति का दीप जलाया..!


तिरंगे की शान में निकली विदिशा पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली

विदिशा, एमपी धमाका 
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के नेतृत्व में विदिशा पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।

तिरंगा रैली का शुभारंभ थाना कोतवाली विदिशा से हुआ। रैली तिलक चौक, बड़ा बाजार, बजरिया, तोपपुरा, नंदीपुरा, रामलीला, मुखर्जी नगर, विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड, सब्जी मंडी एवं नीमताल होते हुए रक्षित केंद्र विदिशा पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में पुलिस की 70 से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर पूरे उत्साह, अनुशासन एवं गौरव के साथ सहभागिता की। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली तिरंगा रैली ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया गया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पुलिस बल के साथ-साथ आमजन में भी राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है।

श्री काशवानी ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि तिरंगे का सम्मान, राष्ट्र की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएं।

विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
👉राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करें।
👉राष्ट्रीय पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
👉नशे से दूर रहें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें।
👉वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
👉निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
👉शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं।
👉सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें।
👉सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करें।
👉किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं डायल-112 की सहायता लें।
👉स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सद्भाव एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना के साथ मनाएं।

तिरंगा रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) पंकज गीते, उप पुलिस अधीक्षक भूर सिंह चौहान, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन, थाना यातायात प्रभारी आशीष राय, रक्षित निरीक्षक नीरज सिंह सिकरवार, कंट्रोल रूम प्रभारी हिरदय सिंह, सूबेदार मेघा शर्मा, सूबेदार भागीरथ सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |