Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पुरानपूरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 410 पाव अवैध शराब जब्त..!


विदिशा। जिले में अवैध मदिरा के धारण, परिवहन, निर्माण एवं विक्रय की रोकथाम के लिए कलेक्टर विदिशा श्री अंशुल गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर वार्ड क्रमांक 39, पुरानपूरा विदिशा में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के रिहायशी मकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

आबकारी विभाग के अनुसार, तलाशी के दौरान गोलू यादव पिता मोहर सिंह यादव (37 वर्ष), निवासी पुरानपूरा, विदिशा के कब्जे से 240 पाव देसी मसाला मदिरा तथा 170 पाव गोवा अंग्रेजी मदिरा, कुल 410 पाव शराब बरामद हुई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 73.8 बल्क लीटर (BL) बताई गई है। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 48,260 रुपये आंका गया है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक संजय इवने के साथ आरक्षक पवन गौर, राहुल राठौर, प्रमोद धुर्वे, आशीष कौरव एवं प्रीति परिहार का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |