Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शिवसेना अखाड़ा प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन करने वाले 8 अखाड़े चयनित




सागर/ शिवसेना संगठन के तत्वावधान में म्युनिसिपल स्कूल के पास दशहरा चल समारोह पर श्री नवदुर्गा झांकी, अखाड़ा, धमाल पार्टी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन करने वाले 8 अखाड़े, 10 काली कमेटी, 6 धमाल पार्टियां चयनित की गईं, जिन्हें शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा। अखाड़ा प्रतियोगिता रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर भोर तक चलती रही।

शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष दशहरा चल समारोह पर शिवसेना संगठन द्वारा अखाड़ा प्रतियोगिता आयोजित कर इन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। अखाड़ा बुंदेलखंड की कला संस्कृति है, जिसे राजकीय खेल का दर्जा मिलना चाहिए।

*चयनित अखाड़ों में -*
श्री राम अखाड़ा बड़कुआ, मां शारदा व्यायामशाला विठ्ठलनगर, सत्यगुरु अखाड़ा राजीव नगर, बालाजी पवनसुत अखाड़ा धर्मश्री, श्री भीमशंकर अखाड़ा लच्छू तिराहा, वीर दल अखाड़ा, वीर भारत अखाड़ा, वीर अर्जुन अखाड़ा शामिल हैं।

मंच पर सांसद लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, रिशांक तिवारी, जसवंत राठौर, प्रमोद उपाध्याय, गौ पीठाधीश्वर महंत पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज, कांग्रेस नेता राहुल चौबे, लालचंद मेठवानी, दीपक हसरेजा, ऐश्वर्य पाठक, कमल जैन होजरी सहित प्रबुद्धजनों का स्वागत किया गया।

संचालन हेमराज आलू, विकास यादव ने किया। आभार जिला प्रमुख दीपक लोधी ने माना। प्रतियोगिता में शिवशंकर दुबे, नंदकिशोर नामदेव, अनूप पटेरिया, सचिन जैन, अक्षय गौतम, बसंत भदौरिया, अजित जैन, कमलेश तिवारी, आदिश मोनू जैन, गौरव बडकुल, अनुज तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |