Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आरपी श्रीवास्तव बने जर्नलिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक


भोपाल। जर्नलिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में पांच दशक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेश न्यूज़, भोपाल के चैनल हेड आरपी श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक कृष्ण मोहन झा ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका दीर्घ अनुभव, व्यापक संपर्क और पत्रकारिता की गहरी समझ संस्था के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पत्रकारों एवं उनके परिवारों को साथ लेकर चलने वाली एक वृहद पारिवारिक संरचना है। संस्था का उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा, सहयोग, सम्मान और विश्वास पर आधारित एक मजबूत वेलफेयर व्यवस्था विकसित करना है।
कृष्ण मोहन झा ने कहा कि श्री श्रीवास्तव जैसे अनुभवी पत्रकार का संस्था से जुड़ना इस प्रयास को और मजबूती प्रदान करेगा। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश में संस्था की संरचना को व्यापक एवं व्यवस्थित स्वरूप देने में सहायता मिलेगी।
श्री श्रीवास्तव की नियुक्ति पर पत्रकार जगत से जुड़े साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पत्रकार कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है।
जर्नलिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन का ध्येय वाक्य है—
“पत्रकार के साथ, परिवार के विश्वास के साथ।
संस्था की मूल भावना है संस्था नहीं, पत्रकार परिवार हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |