Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उज्जैन सिंहस्थ 2028 तोड़ेगा पिछले सभी रिकॉर्ड: सीएम मोहन यादव



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मिट्टी की गणेश की प्रतिमा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

एमपी धमाका, विदिशा 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवास‍ियों के साथ-साथ उज्जैन निवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हार्दिक मंगल कामना एवं शुभकामनाएं देते हुए लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति द्वारा आयोजित मिट्टी से बनी गणेश की मूर्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से इस बार उज्जैन में सिंहस्थ 2028 पिछले सभी रिर्काड तोड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित करते हुए कहा क‍ि उज्जैन में तीर्थाटन को बढ़ावा दिया जाएगा और साथ ही उज्जैन के विकास में किसी प्रकार कि कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिट्टी से बनी मूर्तियों के वितरण कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृत‍ि में श्री गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना गया है। रिद्ध‍ि सिद्धी दाता शुभ कार्य को सफल बनाते हैं इसलिए हर मंगल कार्य के आरंभ में श्री गणेश जी की वंदना अनिवार्य समझी गई है। हमारी प्रकृति का यही संदेश घर-घर हों मिट्टी के श्री गणेश। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वदेशी के वातावरण के साथ मिट्टी के श्री गणेश के वितरण का उत्सव मनाया जा रहा है यह हमारे लिए आनन्द का उत्सव है। भगवान की कृपा से देश के विकास के साथ- साथ प्रदेश का विकास हो रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर का निरंतर सोन्दर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। साथ ही सड़क निर्माण, चौड़ीकरण आदि कार्यो के साथ र्शीघ्र ही शहर में फ्लाईओवर सड़को का निर्माण किया जायेगा। साथ ही पीथमपुर से इंदौर से उज्जैन त‍क मेट्रो ट्रेन  भी चलेगी। उन्होंने कहा कि गोपाल मंदिर चौक का शीघ्र विस्तारीकरण किया जायेगा।

मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं के वितरण कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने दिया और कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मुर्ति वितरण कार्यक्रम में लगभग 300 मिट्टी से बनी मुर्त‍ियों का वितरण शहर के विभिन्न समितियों, संगठनों आदि को किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक श्री जैन, महापौर श्री मुकेश ट्टवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, संजय अग्रवाल आदि ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया और श्री गणेश की प्रतिमा भेट की। कार्यक्रम में विवेक जोशी, रूपपमनानी, रमेशचंद्र शर्मा, सत्यनारायण खोईवाल, विशाल राजोरिया, श्री शिवेंद्र तिवारी, ओम जैन, पार्षद गण आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश पांचाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |