Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

देश की सेवा के लिए सेना भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह चरम पर


519 में से 351 युवाओं ने पास की दौड़

एमपी धमाका, विदिशा

 सेना भर्ती रैली के पाँचवे दिन (26 अगस्त 2025) युवाओं ने जोश और उमंग के साथ भागीदारी की। इस दिन मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, अशोकनगर और दमोह जिलों से आए युवाओं ने अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में 699 उम्मीदवारों में से 519 ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें से 351 युवाओं ने दौड़ की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।

आगे की प्रक्रिया

 दौड़ पास करने वाले उम्मीदवार अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षण, कागजी कार्यवाही और मेडिकल जाँच से गुजरेंगे। सभी चरण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही अंतिम चयन सूची में शामिल किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया जिला प्रशासन विदिशा एवं सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के संयुक्त सहयोग से सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। भर्ती स्थल पर युवाओं में अत्यधिक उत्साह देखा गया। सेना भर्ती अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना में चयन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |