शिप्रा नदी में मिला उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव। एसआई मदनलाल निनामा, महिला आरक्षक आरती पाल की तलाश जारी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दो दिनों से शिप्रा नदी में एक सफेद कार के गिरने का मामला प्रकाश में आया था। लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई थी कि कार में कितने लोग सवार थे!और कौन लोग थे?उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मिलने के बाद बाद कार में सवार तीनों लोगों की जानकारी मिल पाई है। अभी तक एक ASi और एक आरक्षक लापता है!तीनों पुलिसकर्मी एक केस की जांच के लिए उज्जैन से चिंतामण के लिए निकले थे। वे गुराड़िया सांगा गांव से एक महिला के लापता होने के मामले में जांच करने जा रहे थे। टीआई अशोक शर्मा का शव मिला।