Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कलेक्टर का बड़ा एक्शन: लापरवाह निर्माण एजेंसी पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना


कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने देर रात मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर ने शहर के प्रमुख पुल-पुलियाओं का निरीक्षण किया

एमपी धमाका, उज्जैन
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार रात सिंहस्थ 2028 के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे शहर के आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में निर्देशों का पालन नहीं करने पर लापरवाह निर्माण एजेंसी पर एक लाख का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कोयला फाटा से निकास चौराहा चौड़ीकरण, निकास चौराहा से केडी गेट चौराहा और जयसिंहपुरा के मार्ग चौड़ीकरण करने का निरीक्षण किया। मार्ग चौड़ीकरण कार्य के गत निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप कलेक्टर श्री सिंह द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए रात की शिफ्ट में भी निर्माण एजेंसी को कार्य करने के निर्देश दिए थे। निर्माण एजेंसी द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान रात की शिफ्ट में कार्य ना करते पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा एजेंसी पर 1 लाख रुपए जुर्माना लगाने के आदेश नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा को दिए गए। 
         इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के सभी मुख्य पुल-पुलियाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान बड़ा पुल,शिप्रा की बड़ी रपट,नरसिंह घाट पुल,विक्रांत भैरव पुल,काल भैरव पुल आदि पुलों का निरीक्षण कर नगर निगम और सेतु निगम को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने अपने दायित्वों में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी संबंधित अधिकारियों को दी। निरीक्षण के दौरान बड़े पुल पर रेलिंग और प्रकाश व्यवस्था पाई गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नरसिंह घाट और अन्य पुलों पर भी प्रकाश व्यवस्था ,कैट आई पेंटिंग आदि व्यवस्थाएं नगर निगम के माध्यम से की जा चुकी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |