सागर। सागर कमिश्नर श्री अनिल सुचारी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने के निर्देश संभाग के संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित न रहे, इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह बात उन्होंने कमिश्नर कार्यालय में एमपी धमाका के संपादक दीपक तिवारी से चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि संभागीय अधिकारियों को समय-समय पर दौरा करने निर्देशित किया गया है जिससे योजनाओं की मैदानी हकीकत पर फोकस किया जा सके। जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है जिससे लोगों के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरा जा सके।