मप्र भाजपा प्रभारी और पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ महेंद्र सिंह बिहार चुनाव में जमकर सक्रिय हैं।
उन्होंने आज मधुबनी जिले की बेनीपट्टी विधानसभा चुनाव कार्यालय में विधानसभा संयोजक, इलेक्शन एजेंट एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कल होने वाले विशाल जनसभा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने एवं मतदान के दिन बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।