एमपी धमाका, खजुराहो
विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौड़ कल 07 नवंबर को विश्वकप जीतने के बाद पहली बार अपने गृह नगर घुवारा, छतरपुर पहुंचेगी। वे सुबह 11.30 बजे हवाई जहाज से खजुराहो आएंगी।
उनके स्वागत के लिए घुवारा में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान रास्ते में छतरपुर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में भी उनका स्वागत किया जाएगा। गुल गंज और बड़ा मलहरा में भी भव्य स्वागत किया जाएगा।