Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मोदी जी की भावना के अनुरूप सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहा है प्रदेश- मुख्यमंत्री डॉ यादव




मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर को दी बड़ी सौगात

 39.80 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

 

विदिशा, एमपी धमाका 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबका साथसबका विश्वास और सबके विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव विदिशा जिले के कागपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत कागपुर में क्षेत्र के 39.80 करोड रुपए की लागत के 137 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर के लिए आज एक बड़ी सौगात मिली है जिससे आदर्श ग्राम पंचायत के रहवासियों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। भगवान राम और कृष्ण की जहां-जहां लीलाएं हुई हैं वहां धाम बनाए जाएंगे। प्रदेश में गीता जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के हर गांव और खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। प्रदेश में जल संरक्षण और जल स्रोतों के विकास का कार्य भली भांति किया गया है। पानी की एक-एक बूंद को संरक्षित किया जा रहा। केन बेतवा परियोजना के माध्यम से विदिशा जिले में सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर पंचायत में वर्ष 2026 तक  शमशान घाटों की सड़कों सहित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएगी। विकास का कोई भी क्षेत्र अधूरा नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के सांदीपनि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से गोपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में सड़कोंस्वास्थ्यबिजलीशिक्षा और अन्य सभी बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी। रोजगार के साधन बढ़ाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत कानपुर में सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का विशेष योगदान है। उन्होंने हाट बाजार के लिए भूमि दान की थी। उन्होंने कहा कि कागपुर में मध्य प्रदेश टूरिज्म के माध्यम से वाटर पार्क भी बनवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसान सम्मान निधि के रूप में ₹12 हजार दे रही है। भावांतर योजना में किसानों को सोयाबीन के समर्थन मूल्य के अंतर की राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फसलों का समर्थन मूल्य हर साल बढ़ रहा है। विगत 20 वर्षों के दौरान गेहूं का भाव₹400 से बढ़कर₹2600 हो गया है। लाडली बहनों के लिए अब हर महा₹1500 की राशि दी जा रही है जिससे वह हर महीने रक्षाबंधन जैसा त्यौहार मान रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के 34.05 करोड़ की लागत के 135 नवीन स्वीकृत सामुदायिक भवनों एवं कागपुर (कनारी) से विदिशा-अशोकनगर मार्ग का भूमिपूजन और आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर में 5.75 करोड़ की लागत से बनाए गए हाट बाजार के विकास कार्यो का लोकार्पण किया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश में विकास की अवधारणा ने मूर्ति रूप लिया है। प्रदेश में जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के जो भवन स्वीकृत हुए हैं वह अच्छी गुणवत्ता के बना रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। प्रदेश के हर घर में पानी की सुविधा और हर गांव में पक्की सड़कों का निर्माण हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |