Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दादाजी हनुमान जी को भेंट किया मधुबनी शैली से बना सुंदर राम दरबार


विदिशा, एमपी धमाका 

मधुबनी बिहार की चित्रकला से प्रेरित होकर शहर की युवा चित्रकार वर्तिका रघुवंशी ने राम दरबार की अद्भुत पेंटिंग तैयार की। जिसे उन्होंने शनिवार को श्री दादाजी मनोकामना पूर्ण सिद्ध श्री हनुमान मंदिर रंगई पुल में मंदिर को भेंट किया। मंदिर के पुजारी नारायण दास महाराज ने वर्तिका द्वारा तैयार श्री राम दरबार की प्रशंसा करते हुए उन्हें जीवन में तरक्की करने का आशीर्वाद प्रदान किया। वर्तिका ने एमपी धमाका समाचार पत्र को बताया कि उन्हें यह पेंटिंग तैयार करने में लगभग 7 दिन का समय लगा।
माना जाता है कि मधुबनी शैली के ये चित्र राजा जनक ने राम-सीता के विवाह के दौरान महिला कलाकारों से बनवाए थे। मिथिला क्षेत्र के कई गांवों की महिलाएं इस कला में दक्ष हैं। अपने असली रूप में तो ये पेंटिंग गांवों की मिट्टी से लीपी गई झोपड़ियों में देखने को मिलती थीं, लेकिन इसे अब कपड़े या फिर पेपर के कैनवास पर खूब बनाया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |