नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का अभियान चला रहा युवा मोर्चा
भोपाल, एमपी धमाका
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने देश के अंदर रहकर विघटनकारी कामों में संलग्न गद्दारों को चेतावनी दी है कि मोहन सरकार उनको छोड़ने वाली नहीं है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह बात उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में एमपी धमाका से चर्चा के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि देश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसी विघटनकारी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के गद्दारों को प्रदेश की मोहन सरकार कड़ी कार्रवाई कर सख्त जवाब दे रही है। जो लोग देश में षड्यंत्रकारी कामों में लगे हैं, ऐसे लोगों से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कानून के दायरे में रहकर अपना दायित्व निभा रहे हैं।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं का पंजीयन कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता भाजपा संगठन को मजबूत बना रहे हैं और मोहन सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां को जनता के बीच पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव से लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ कठोर से कठोर कानून बनाने की मांग भी की है।